NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

इसरो ने की चंद्रयान पर क्विज की शुरुआत, जीतने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

By Newsnow CG 05/09/2023
Share

बेंगलुरु (एजेंसी). भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन पर महाक्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में सभी भारतीय हिस्सा ले सकते हैं। भारत की चंद्रमा तक की यात्रा का जश्न जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से इस क्विज की शुरुआत की गई है। क्विज के सर्वश्रेष्ठ विजेता को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

Contents
क्विज में कैसे हिस्सा ले सकेंगे?इस तरह दिए जाएंगे पुरस्कार

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चांद के अजूबों के अन्वेषण और विज्ञान-खोज के लिए प्यार दिखाने का मौका दिया गया है। सभी भारतीय नागरिकों को इस क्विज में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Chandrayaan-3 MahaQuiz:@mygovindia has organised Chandrayaan-3 MahaQuiz honouring India's amazing space exploration journey, to explore the wonders of the moon, and to demonstrate our love of science and discovery.

All Indian Citizens are invited to take the Quiz at… pic.twitter.com/yy7ULjTcGL

— ISRO (@isro) September 5, 2023

क्विज में कैसे हिस्सा ले सकेंगे?

क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को https://www.mygov.in/ पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। इसमें प्रोफाइल अपडेट रखनी होगी। अधूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार क्विज के लिए योग्य नहीं होंगे। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करेगा, क्विज शुरू हो जाएगी। इसमें 10 सवालों का जवाब 300 सेकंड में देना होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से ज्यादा बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा। क्विज में हिस्सा लेने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इस तरह दिए जाएंगे पुरस्कार

– प्रथम विजेता को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
– दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 75 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। 
– तीसरे विजेता प्रतिभागी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
– इसके बाद 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
– इसके बाद अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 05/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़ में सियासी हथियार बना महादेव ऐप!… पढ़े यह स्पेशल खबर

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?