NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

आस्था का महापर्व छठ पूजा आज, घाट पर व्रती महिलाएं देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य

By Newsnow CG 19/11/2023
Share

रायपुर/भिलाई। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज रविवार को छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महादेव घाट स्थित खारुन नदी तट पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग और और छठ व्रती महिलाएं पहुंचेंगी। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार को शाम 5 बजे डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह 6 बजे उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर सहित भिलाई दुर्ग में भी छठ पर्व को मनाने के लिए भव्य तैयारी की है। आकर्षक साज-सज्जा की गई है। व्रतियों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शाम और सुबह को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें सुर संग्राम विजेता आलोक कुमार, हेमा पांडेय (तीनों बहनें), छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षड़ंगी समेत कई कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। इस दौरान इलाहाबाद से अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका कर्मी सोनाली तरुण चौपड़ा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे।

छठ महापर्व का आज तीसरा दिन
आज यानी 19 नवंबर को छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन संध्या अघ्र्य यानी डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। चार दिवसीय छठ पर्व में तीसरा दिन सबसे खास होता है। इस दिन लोग अपने परिवार के साथ घाट पर जाते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देते हैं। मान्यता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा के साथ छठ माता और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं छठ मैया पूरी करती हैं।

छठ पूजा 2023 पर संध्या अर्घ्य का समय
छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अघ्र्य का होता है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन व्रती घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। आज यानी 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस समय लोग सूर्य को अर्घ्य देंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 19/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Accident: चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने जा रहे पुलिस के 5 जवानों की मौत, ट्रक में जा घुसी गाड़ी
Next Article सत्ता परिवर्तन या रिपीट होगी सरकार? दोनों ही दल सरकार बनाने दिख रहे आश्वस्त

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?