NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अमेरिका में उत्सव: राम मंदिर के उद्घाटन के पहले रामभक्तों ने निकाली कार रैली, महिने भर चलेगा उत्सव

By Newsnow CG 17/12/2023
Share

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। यही वजह है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई।

अमेरिका में महीने भर तक चलेगा उत्सव
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इक_ा हुए और राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा।

उत्सव के दौरान ये कार्यक्रम होंगे
सापा ने बताया कि उत्सव के दौरान राम लीला का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही भगवान श्री राम की कहानियां, भगवान राम की आरती, भजन भी गाए जाएंगे। इस दौरान अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को भी भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इन उत्सवों के सह-संयोजक और स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेम कुमार स्वामीनाथन ने कार रैली के दौरान तमिल भाषा में भगवान राम का भजन गाया और साथ ही सभी परिवारों को 20 जनवरी के उत्सव के लिए आमंत्रित किया।

कार रैली में मौजूद अन्य लोगों ने भी कन्नड़, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं में भगवान श्री राम की महत्ता बताई। इस कार रैली का आयोजन कृष्णा गुडीपति ने किया। बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया था। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 17/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम ‘मैं नहीं, हम’ के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
Next Article जब तक मैं मंत्री हूं, देश में नहीं आने दूंगा ड्राइवरलैस कार, लाखों लोगों की चली जाएंगी नौकरियां

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?