NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अच्छी खबर: विलुप्त होती प्रजाति की हुई गणना, 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा; जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

By Newsnow CG 09/04/2024
Share

कोरबा। कटघोरा वन मंडल अपने जैव विविधता के लिए जाना जाता है। जहां इस जंगल में विभिन्न वन्य प्राणियों का बसेरा है। वहीं कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में गिद्ध पक्षी की गणना की गई है। जिसमें एक ही रेंज में लगभग 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा पाया गया है जो वन विभाग व वन प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। देश में लगातार गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में कोरबा और कटघोरा के जंगल में गिद्धों की मौजूदगी से यह साफ हो गया है कि कोरबा जिले का जंगल आज भी इन प्राणियों के लिए बेहतर बसेरा बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि कटघोरा वन मंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्र में साल, साजा, सागौन सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों की भरमार है। यही वजह है कि घने वन होने की वजह से जंगल में विलुप्त प्रजाति सहित अन्य वन्य प्राणियों का घरौंदा बना हुआ है और लगातार इनका कुनबा भी बढ़ते ही जा रहा है।

कटघोरा बिलासपुर मंडल के जटगा रेंज में बिलासपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व से कंजर्वेशन एसोसिएट टीम जटगा रेंज पहुंची। जहां कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर जटगा रेंज में गिद्धों के कुनबे की तलाश की गई। टीम के द्वारा जटगा रेंज में 40 से अधिक गिद्धों की मौजूदगी पाई है जो वन विभाग के लिए अच्छी खबर है। टीम इलाके के आसपास काफी मशक्कत कर उसे कैमरे में देखा गया और गणना की गई। सर्वे टीम की मानें तो यह गिद्ध ऊंचाई पहाड़ वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं जो अक्सर पत्थर और चट्टान के ऊपर बैठना पसंद करते हैं। इस गिद्ध की तलाश आसपास के गांव में और की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि और भी गिद्ध हो सकते हैं।

कई बार गांव के आसपास गिद्ध भी नजर आ चुके हैं। लेकिन अक्सर और हमेशा मौजूद नहीं होते। लगातार देश में गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में गिद्धों की मौजूदगी से साफ नजर आता है कि यह जंगल गिद्धों के रहने के लिए बेहतर साबित हो रहा है। यहां गिद्धों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां जिस स्थान पर गिद्ध हैं। वह चारों ओर पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। इसी स्थान पर गिद्धों ने अपना कुनबा बना रखा है, जो कई वर्षों से गिद्धों ने यहां अपना बसेरा बनाया हुआ है। वन विभाग के अधिकारी अब इस इलाके को और बेहतर करने की दिशा पर प्रयास कर रहे हैं। ताकि गिद्ध सहित अन्य वन्य प्राणियों को बेहतर रहवास मिल सके।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 09/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article रफ्तार का कहर : जगदलपुर में माजदा की चपेट में आए स्कूटी सवार, दो की मौके पर मौत
Next Article भिलाई के सेक्टर-9 जेएलएन अस्पताल में मिशन लक्ष्मी का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?